शादी समारोह से लौट रहा परिवार हुआ दुर्घटना का शिकार, एक की मौत

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला खरसावां: सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल स्थित एनएच 33 में एक मिनी वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना के बाद चालक वैन सहित घायलों को लेकर टीएमएच पहुंचा जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी बिहार के पटना से शादी समारोह से लौट रहे थे. चांडिल के पास अचानक वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बिहार के पटना से लौट रहे थे सभी
मिली जानकारी के अनुसार बीती दिनों जुगसलाई निवासी युवती की शादी पटना में हुई थी. युवती के परिजन रिसेप्शन में शामिल होने पटना गए थे. बीती रात सभी वापस लौट रहे थे. चांडिल पहुंचते ही वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जाता है कि वैन में कुल 9 लोग सवार थे. सभी का इलाज टीएमएच में चल रहा है.

Advertisements
See also  17 मार्च को सजेगा जीण माता का भव्य दरबार, महा मंगल पाठ में शामिल होंगी 1500 महिलाएं

Thanks for your Feedback!

You may have missed