डीसी मनीष कुमार के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
Advertisements

Jharkhand :उपायुक्त मनीष कुमार के नाम और पहचान का इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाए जाने का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क करते हुए कहा है कि ऐसे फर्जी अकाउंट से आने वाले किसी भी संदेश, फ्रेंड रिक्वेस्ट या अन्य गतिविधियों पर भरोसा न करें। मनीष कुमार वर्तमान में पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त हैं।प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि इस तरह की संदिग्ध फेसबुक आईडी से संपर्क किया जाता है तो उसे तुरंत रिपोर्ट और ब्लॉक करें। साथ ही किसी भी तरह की निजी जानकारी साझा करने से बचें। मामले को लेकर साइबर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
Advertisements



