तड़ीपार अपराधी लंबू गिरफ्तार: गोविंदपुर में वारदात की फिराक में था, पुलिस ने दबोचा

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : परसुडीह थाना पुलिस ने तड़ीपार किए गए कुख्यात अपराधी सुमित कुमार सिंह उर्फ लंबू को गिरफ्तार कर लिया है। वह बारीगोड़ा स्थित कृति मैदान का निवासी बताया जाता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तड़ीपार आदेश के बावजूद सुमित गोविंदपुर इलाके में घूम रहा है। आशंका जताई गई कि वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में है।

सूचना मिलते ही परसुडीह पुलिस ने विशेष टीम गठित की और त्वरित कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान गोविंदपुर रेलवे फाटक के पास संदिग्ध गतिविधि करते हुए उसे पकड़ लिया गया।

गिरफ्तारी के समय आरोपी के हाव-भाव संदिग्ध थे। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सुमित कुमार सिंह के खिलाफ परसुडीह थाना में आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की निगरानी सूची में शामिल था।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके नेटवर्क और संभावित आपराधिक योजनाओं की जांच की जा रही है। तड़ीपार आदेश के उल्लंघन के मामले में भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisements
See also  जमशेदपुर एमजीएम ने जन्म-मृत्यु पंजीकरण में दिखाई तेजी, लोगों को सुविधाएं मिलीं

Thanks for your Feedback!

You may have missed