चार्जिंग के दौरान धमाका, घर में लगी भीषण आग, 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत

0
Advertisements
Advertisements

इंदौर : बृजेश्वरी एनेक्स रिहायशी इलाके में एक घर में भीषण आग लगने से सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज हो रहा था, तभी चार्जिंग पॉइंट पर धमाका हुआ और आग तेजी से वाहन से होते हुए घर के अंदर फैल गई। घर में 10 से अधिक गैस सिलेंडर और ज्वलनशील केमिकल रखे थे, जिससे आग और भड़क गई। यह मकान मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का कारोबार करते थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस हादसे में जान गंवाने वालों में मनोज पुगलिया, सिमरन, विजय सेठिया, सुमन सेठिया, राशि और छोटू सेठिया शामिल हैं, जबकि सातवें मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। वहीं सौरभ, सुनीता और सोनिल को रेस्क्यू कर सुरक्षित बचा लिया गया है। घटना के बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

पड़ोसियों ने बताया कि सुबह अचानक चीख-पुकार सुनकर लोग बाहर निकले तो देखा कि घर में आग लगी हुई है। उन्होंने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी और खुद भी बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग पूरे घर में फैल चुकी थी। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed