श्रीनाथ विश्वविद्यालय में ‘नेशनल साइंटिफिक टेम्पर डे’ पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। श्रीनाथ विश्वविद्यालय में मंगलवार को ‘नेशनल साइंटिफिक टेम्पर डे 2025’ के अवसर पर एक विशेष व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. एस. एन. सिंह के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने छात्रों को तार्किक सोच अपनाने तथा प्रत्येक विषय को जिज्ञासु दृष्टिकोण से समझने की प्रेरणा दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं वक्ता श्री शैलेन्द्र अवस्थाना, सेवानिवृत्त सहायक निदेशक गुणवत्ता आश्वासन, वाणिज्य मंत्रालय भारत सरकार ने बुद्ध के उपदेशों की वैज्ञानिक प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए विवेकपूर्ण जीवन जीने का संदेश दिया।

कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. किरण शुक्ला ने डार्विन के विकासवाद सिद्धांत को विस्तार से समझाया और समाज में व्याप्त अंधविश्वासों के उदाहरणों पर चर्चा की। घाटशिला कॉलेज के भौतिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. कनय बारिक ने विज्ञान की ऐतिहासिक यात्रा और वैज्ञानिकों के योगदान का उल्लेख करते हुए छात्रों को प्रेरित किया। वहीं, विश्वविद्यालय के गणित विभागाध्यक्ष डॉ. तरुण कुमार महतो ने छात्रों से तार्किकता अपनाने और अधिक प्रश्न पूछने की आदत विकसित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. प्रशांत कुमार मोहापात्रा ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

Advertisements
See also  आदित्यपुर के शेरे पंजाब चौक के पास अवैध निर्माण पर काम रोकने का आदेश जारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed