गम्हरिया के कमलपुर गाँव में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 31 पेटी विदेशी शराब जब्त

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : जिले के डीसी नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार तथा उत्पाद अधीक्षक सरायकेला के पर्यवेक्षण में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर आज  गम्हरिया थाना अंतर्गत ग्राम कमलपुर में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा अवैध शराब विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान गया. अभियान के दौरान राजू कैबर्तो, पिता जवाहरलाल कैबेर्तो के मकान में अवैध रूप से रखे गए 31 पेटी विदेशी शराब (Empyreal Gold, Royal Stag, No.1, B7) बरामद की गई. साथ ही मौके से एक हीरो मोटरसाइकिल को जब्त किया गया. अवैध कारोबार के संचालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत वाद दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है. उत्पाद अधीक्षक सरायकेला ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर पूर्ण रोकथाम हेतु नियमित छापामारी अभियान निरंतर जारी रहेंगे तथा आवश्यकतानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

* छापामारी दल :

▪️ अखिलेश कुमार, अवर निरीक्षक, उत्पाद, आदित्यपुर अंचल
▪️ सौदागर पंडित, सहायक अवर निरीक्षक, उत्पाद
▪️ बरियार हेंब्रम, गृह रक्षक बल
▪️ रंजीत कुमार, गृह रक्षक बल
▪️ अन्य गृह रक्षक बल के सदस्य शामिल रहे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में खेले होली ....फगुआ गीतों पर झूमे आदित्यपुर के अधिवक्ता

Thanks for your Feedback!

You may have missed