शकुंतला हिंदी साहित्य एवं सांस्कृतिक दर्पण की ओर से कवि सम्मेलन का बेहतरीन आगाज

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- शकुंतला हिंदी साहित्य एवं सांस्कृतिक दर्पण के तत्वधान में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। ख्याति प्राप्त युवा कवयित्री अंकिता सिन्हा के (संयोजन) नेतृत्व में शहर में फिर से काव्य गंगा की धारा बही जो बहुत ही शानदार रहा। यह आयोजन मानगो डिमना रोड, संकोसाई रोड नंबर 1 कंचन विहार स्थित सिंह बिल्ला परिसर में किया गया। कवि सम्मेलन में मु्ख्य अतिथि के रूप में कुणाल सांरगी पूर्व विधायक सह झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पाटी, विशिष्ट अतिथि परविंदर सिंह कांग्रेस पार्टी के गढ़वा प्रभारी एवं प्रशिक्षण शिविर चेयरमैन, दिल्ली से आए सुप्रसिद्ध कवि प्रवीण राही, प्रीति सिन्हा समाजसेवी सह भाजपा नेत्री, मीना प्रसाद आदि शामिल हुए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

दिल्ली से आये प्रवीण राही को सुनने शहर के श्रोताओं की भी जमघट रही। प्रवीण राही ने दमदार प्रस्तुति दिया। सभी साहित्यिक मनीषियों को शाल, बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संचालन नवीन अग्रवाल ने किया। कवि सम्मेलन में रांची से आई जानी मानी कवयित्री डॉ सुरेंद्र नीलम कौर ने सादगी से गीतों की खुशब दे गई। श्यामल सुमन अपनी कविताओं से अध्यक्षता को परिपूर्ण किये। अंकिता सिन्हा ने अपनी मां की याद में बहुत ही सुंदर कविता पाठ की जिसे सभी दर्शकों ने खूब सराहना की।
वही उदय हयात, लता मानकर प्रियदर्शिनी, साबिर नवादवी, गौहर अजीज, असर भागलपुरी, डॉ लक्ष्मण प्रसाद, शशिकांत ओझा, उदय प्रताप हयात, सूरज सिंह राजपूत, संध्या सिन्हा सूफ़ी, जफ़र हाशमी, अजय मुस्कान, संतोष कुमार चौबे, लखन विक्रांत, शोभा किरण, विजय नारायण बेरुका,आदि कविगणों ने शिरकत की और अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देकर कवि सम्मेलन को बहुत ही शानदार और सफल बना दिया।

About The Author

You may have missed