रांची के इन 5 बेहतरीन वॉटर फॉल्स पर लीजिए नेचुरल ब्यूटी का मजा, घूम आएंगे तो इनके प्‍यार में डूब जाएंगे…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:-पंच घाघ वॉटरफॉल्‍स

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पंच घाघ 5 वॉटरफॉल्‍स का कॉम्‍बिनेशन है, इसीलिए इसका नाम पंच घाघ पड़ा है। बनई नदी के टूटने से यह वॉटरफॉल बना। रांची से पंचघाघ की दूरी करीब 50 किमी है। फैमिली और दोस्‍तों के साथ क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड करने के लिए यह जगह बेस्‍ट है।

हिरनी वॉटरफॉल्‍स

आसपास का इलाका जंगल से घिरा हुआ है। कहा जाता है कि इस वॉटरफॉल का नाम हिरनी इसलिए पड़ा क्‍योंकि यहां जंगलों में कई हिरन रहते हैं। वॉटरफॉल के एक साइड वॉक वे है और दूसरा साइड हिल के टॉप पर ले जाता है। इसकी दूरी रांची से 70 किमी है।

जोन्हा वॉटर फॉल्‍स

यह वॉटर फॉल गौतम धारा के नाम से भी जानी जाती है। माना जाता है कि यहां भगवान बुद्ध ने अपने समय में स्‍नान के लिए आए थे। यहां एक आश्रम और भगवान बुद्ध का मंदिर भी है। रांची से इसकी दूरी करीब 42 किलोमीटर है। इस वॉटरफॉल के आसपास के नजारे भी काफी एक्साइटिंग हैं।

दशम वॉटरफॉल्‍स

यह वॉटरफॉल तैमारा नाम के एक छोटे से गांव में स्‍थित है। दशम फॉल्‍स कांची नदी से 144 फीट की ऊंचाई पर बहता है जिससे नजारा बेहद शानदार होता है। यहां जाने का बेस्‍ट टाइम जनवरी से अप्रैल के बीच माना जाता है। यहां आप कई अडवेंचरस ऐक्‍टिविटीज भी कर सकते हैं। हालांकि, इस दौरान काफी सतर्क रहने की जरूरत होती है। रांची से वॉटरफॉल की दूरी करीब 45 किमी है।

हुंडरू वॉटरफॉल्‍स

यह भारत का 34वां सबसे ऊंचा वॉटरफॉल है। स्‍वर्णरेखा नदी यहां 98 मीटर (करीब 322 फीट) की ऊंचाई से गिरती है। यह वॉटरफॉल रांची से लगभग 49 किलोमीटर दूर है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed