दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई के शूटर्स संग एनकाउंटर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: दिल्ली पुलिस की नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट एंटी-नारकोटिक्स टीम और बदमाशों के बीच बुधवार देर रात एक एनकाउंटर हुआ। गोलाबारी के बाद पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्पशूटर्स को गिरफ्तार किया। एक गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने हीरानाकी मोड के पास जाल बिछाया था।बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात एक बजे के बाद नॉर्थ जिले की नारकोटिक सेल की टीम को जानकारी मिली कि पश्चिम विहार विनोद नगर में फायरिंग करने वाले दोनों लॉरेंस बिश्नोई के शूटर यमुना पुस्ता से होते हुए हिरण की तरफ जाएंगे। जिसकी जानकारी मिलते ही नारकोटिक्स सेल की टीम ने हिरण की यमुना पुस्ता पर ट्रैप लगाया और आरोपियों को रुकने का इशारा किया। लेकिन आरोपियों ने दिल्ली पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान दिल्ली पुलिस के जवान के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी।दिल्ली पुलिस की टीम ने जवाबी कार्रवाई की और एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसके बाद उन दोनों को काबू किया गया। दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई के शूटर बताई जा रहे हैं। आरोपियों के पास से दो पिस्टल जिंदा कारतूस सहित एक स्कूटी बरामद की गई है। दोनों तरफ से करीब 5 से 6 राउंड फायर किए गए। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से नॉर्थ जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम पूछताछ कर रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!