एलन मस्क का वेनेजुएला के लिए बड़ा ऐलान,


अमेरिका: अमेरिका में टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने रविवार (4 जनवरी 2026) को घोषणा की कि उनकी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक वेनेजुएला के लोगों को एक महीने तक मुफ्त ब्रॉडबैंड सुविधा उपलब्ध कराएगी. मस्क ने कहा कि यह कदम वेनेजुएला की जनता को मौजूदा हालात में जुड़े रहने में मदद करने के लिए उठाया गया है.Starlink, असल में एक सेटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर है. रिमोट एरिया और मोबाइल टावर ना होने की स्थिति में भी Starlink से इंटरनेट एक्सेस किया जा सकता है. यह दुनियाभर के कई देशों में अपनी सर्विस दे रहा है और भारत में भी जल्द ही ये सर्विस शुरू होगी. Starlink के काम करने का तरीका काफी अनोखा है. स्टारलिंक टावर या फाइबर की बजाय Low Earth Orbit (LEO) में मौजूद हजारों छोटे सेटेलाइट्स की मदद से एक नेटवर्क तैयार करती है. इसके लिए एक यूजर टर्मिनल का यूज होता है, जिसे डिश भी कह सकते हैं.
ये टर्मिनल घर, ऑफिस की छत पर या खुले मैदान पर लगाना होता है. ये टर्मिनल आसमान में घूम रहे सेटेलाइट से सिग्नल रिसीव करता है और भेजता है. ये सेटेलाइट धरती से करीब 550 किमी की दूरी पर रहती हैं. वेनेजुएला इस समय चर्चा में है क्योंकि अमेरिका ने 3 जनवरी 2026 को वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोर्स को गिरफ्तार कर लिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसको अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम बताया. मादुरो पर गंभीर आरोप हैं कि वे अमेरिका में ड्रग तस्करी और आतंकवाद में शामिल हैं. ये आरोप साल 2020 से लगे हुए हैं.




