ग्रामीण इलाके में हाथी का आतंक: सुंदरनगर क्षेत्र में कई घरों की दीवार और गेट तोड़े

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के ग्रामीण क्षेत्र सुंदरनगर इलाके में जंगली हाथी के उत्पात से लोगों में दहशत फैल गई। हाथी ने देर रात गांव में घुसकर कई घरों की दीवार और गेट को नुकसान पहुंचा दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ग्रामीणों के अनुसार हाथी अचानक आबादी वाले इलाके में पहुंच गया और काफी देर तक गांव में घूमता रहा। इस दौरान उसने कई मकानों के गेट और दीवारों को तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के लोग डर के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित घरों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नुकसान का आकलन किया और कहा कि सरकारी नियमों के अनुसार पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। कई बार हाथी खेतों और घरों को नुकसान पहुंचा चुके हैं, जिससे रात के समय लोगों में भय का माहौल बना रहता है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है और जरूरत पड़ने पर उन्हें जंगल की ओर खदेड़ने की कार्रवाई भी की जाएगी।

Advertisements
See also  श्रीनाथ विश्वविद्यालय में रंगोत्सव 2026 का आयोजन, रंग गुलाल से कैंपस हुआ रंगीन

Thanks for your Feedback!

You may have missed