जमशेदपुर में बिजली होगी महंगी, नये रेट को लेकर झारखंड राज्य नियामक आयोग ने की जनसुनवाई,

0
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर में बिजली दरें फिर बढ़ सकती हैं। मंगलवार को जमशेदपुर के गोलमुरी क्लब में झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (जेएसइआरसी) की जनसुनवाई हुई, जिसमें चेयरमैन न्यायमूर्ति नवनीत कुमार और सदस्य महेंद्र प्रसाद की मौजूदगी में कंपनी ने प्रेजेंटेशन दिया। अधिकांश लोगों ने नए रेट का समर्थन किया। आयोग ने कहा कि सभी मुद्दों पर विचार के बाद फैसला लिया जाएगा।

जमशेदपुर में बिजली आपूर्ति करने वाली टाटा स्टील और सरायकेला-खरसावां में सप्लाई करने वाली टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) ने 2026-27 के लिए टैरिफ बढ़ाने का आवेदन दिया है। 1 अप्रैल 2025 से ही नया टैरिफ लागू हुआ था, लेकिन करीब 7 माह बाद नवंबर में फिर नया प्रस्ताव दिया गया है।

प्रस्ताव के अनुसार, जमशेदपुर में फिक्स चार्ज 5 से 50 रुपये और एनर्जी चार्ज 40 से 80 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाने की मांग है। अप्रैल 2025 में यहां फिक्स चार्ज 4 से 20 रुपये और एनर्जी चार्ज 10 से 60 पैसे बढ़ा था। सरायकेला-खरसावां में फिक्स चार्ज 20 से 50 रुपये और एनर्जी चार्ज 60 पैसे से 1.75 रुपये प्रति यूनिट बढ़ाने का प्रस्ताव है। अप्रैल 2025 में वहां फिक्स चार्ज नहीं बढ़ा था, लेकिन एनर्जी चार्ज 6 से 12 पैसे बढ़ा था। नए प्रस्ताव में दोनों जिलों में अस्थायी कनेक्शन पर फिक्स और एनर्जी चार्ज 1.50 गुना रखने की मांग भी की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed