पोटका में फेज बदलने गए बिजली मिस्त्री भूपति गोप की करंट लगने से मौत

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :  बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत की खबर कोई नई नहीं है. इसके पहले भी इस तरह की घटनाएं घट चुकी है. पोटका में ठीक इसी तरह की घटना आज सुबह साढ़े 5 बजे घटी है. यहां पर बिजली मिस्त्री भूपति गोप (25) फेज बदलने के लिए गए हुए थे. इस बीच ही अचानक से करंट आ गई और उन्हें बिजली का जोरदार झटका लगा और जमीन पर गिर गए. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए टीएमएच लेकर जाया जा रहा था. इस बीच ही उनकी मौत रास्ते मे हो गई थी. बताया जा रहा है कि पोटका ईलाके में कल रात के 11 बजे से ही बिजली गुल थी. उसी को ठीक करने के लिए भूपति गया हुआ था और काल के गाल में समा गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  पासा रिसोर्सर्स प्रा०लि0 कम्पनी में हुई चोरी का खुलासा, चोरी के सामान के साथ चोरों का गैंग गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed