झारखंड के 48 निकायों में बजी चुनाव की डुगडुगी, नामांकन 29 जनवरी से, 23 फरवरी को मतदान

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : झारखंड के 48 निकायों में चुनाव की डुगडुगी बज गई है. आज अधिसूचना जारी कर दी गई है. ढाई वर्षों से लंबित निकाय चुनाव के लिए 29 जनवरी से 4 फरवरी तक नामांकन की तिथि है, जबकि 23 फरवरी को मतदान होगा और 27 फरवरी को मतगणना होगी. चुनाव के दौरान 29 जनवरी से लेकर 4 फरवरी तक नामांकन दाखिल करने की तिथि घोषित की गई है. जिसके लिए सुबह 11 बजे से लेकर दिन के 3 बजे तक नामांकन के लिए का समय दिया गया है. पांच फरवरी को
नामांकन पत्रों की जांच 5 फरवरी को होगी. इसके बाद चुनाव मैदान में बने रहने वाले अभ्यर्थियों का भी खुलासा होगा. अभ्यर्थियों के लिए नाम वापसी के लिए 6 फरवरी का दिन निर्धारित किया गया है. वे सुबह 11 बजे से लेकर दिन के 3 बजे अपना नाम वापस ले सकते हैं. इसके बाद ही मुकाबले की तस्वीर साफ हो सकेगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

* 7 फरवरी को चुनाव चिन्ह का आवंटन-

चुनाव चिन्ह का आवंटन 7 फरवरी को किया जाएगा. सुबह 11 बजे से लेकर दिन के 3 बजे तक प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह प्रदान किए जाएंगे. निकाय चुनाव का मतदान 23 फरवरी को होगा. इसके लिए सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है.
जबकि चुनाव के बाद 27 फरवरी को मतगणना होगी. इसकी शुरूआत सुबह के 8 बजे से होगी. तिथि की घोषणा होते ही नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीति की सरगर्मी बढ़ने लगी है. इच्छुक उम्मीदवार अभी से ही कागजात बनाने में जुट गए हैं.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed