चुनाव आयोग ने प्रशासन में बड़ा फेरबदल, राज्य के शीर्ष अफसरों को हटाने का आदेश


कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही चुनाव आयोग ने प्रशासन के शीर्ष स्तर पर बड़े फेरबदल के आदेश जारी कर दिए हैं। आयोग ने मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को हटा कर दुष्यंत नारियाला को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। इसी के साथ पर्वतीय मामलों के प्रधान सचिव पद पर भी संघमित्रा घोष को तैनात किया गया है। आयोग ने साफ कहा है कि इन अधिकारियों को अब किसी भी चुनाव संबंधी काम में नहीं लगाया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, आगे राज्य पुलिस के डीजीपी तथा कोलकाता पुलिस के आयुक्त के पदों पर भी बदलाव किए जाने की तैयारी है। चुनाव आयोग ने यह निर्देश तुरंत प्रभाव से लागू करने को कहा है और नए अफसरों की सूची को आयोग को समय से भेजने को कहा गया है। इन तबादलों का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाना बताया जा रहा है।



