झारखंड में चुनावी बिगुलः पीएम मोदी का जमशेदपुर दौरा और रोड शो…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर/झारखंड:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर का दौरा करेंगे, जहां वे कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और एक विशाल रोड शो के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरे को आगामी 2024 विधानसभा चुनावों के लिए अहम माना जा रहा है, जहां भाजपा ने 14 सीटों को निशाने पर रखा है। इस दौरे को लेकर भाजपा में खासा उत्साह है, खासकर कोल्हान क्षेत्र में, जहां पिछले चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा था और पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जमशेदपुर की अहमियत इस बात से भी है कि हाल ही में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से भाजपा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का गृहक्षेत्र सरायकेला जमशेदपुर से सटा हुआ है। चंपई सोरेन के भाजपा में आने से पार्टी को इस क्षेत्र में बढ़त मिलने की उम्मीद है।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा क्षेत्र में चुनावी माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पार्टी के नेताओं का यह भी दावा है कि अन्य दलों के कई नेता भाजपा में शामिल होने के लिए संपर्क में हैं। हाल ही में भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने भी इस बात के संकेत दिए थे, जिससे राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

प्रधानमंत्री के दौरे के बाद, भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान और जोर पकड़ेगा, जिसमें केंद्रीय नेताओं के राज्य प्रवास की शुरुआत होगी। पार्टी की रणनीति यह है कि उन मुद्दों को उभारा जाए जो चुनाव में पार्टी को फायदा पहुंचा सकें।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed