झारखंड में चक्रवाती तूफान का असर: आधी रात के बाद जोरदार बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी…

0
Advertisements
Advertisements

झारखंड/रांची: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान का असर झारखंड में दिखने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार से राज्य में मौसम में बदलाव की चेतावनी जारी की है। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में घने बादल छाए रहेंगे, साथ ही कई हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान है। इस दौरान गरज के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। विभाग ने 10 और 11 सितंबर को पूरे राज्य में बारिश का अनुमान जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान का असर मंगलवार की रात से झारखंड पर दिखाई देने लगेगा। तूफान छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ चुका है, जिससे रांची, सिमडेगा, गुमला, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इसका प्रभाव 11 सितंबर तक रहेगा, जिसके दौरान रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

राज्य में अब तक 746.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो कि सामान्य 873.8 मिमी से लगभग 15% कम है। हालांकि वैज्ञानिकों ने इसे सामान्य बारिश की श्रेणी में रखा है। रांची में मॉनसून सामान्य है, जहां 891.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो कि सामान्य आंकड़े 891.6 मिमी के करीब है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात उड़ीसा के तट से आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ में स्थित है। यह उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से 10 सितंबर को रांची और राज्य के दक्षिणी हिस्सों में और 11 सितंबर को उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed