NHAI टोल प्लाजा पर कथित फर्जी वसूली मामले में ED की कार्रवाई, 14 ठिकानों पर तलाशी

उत्तर प्रदेश : NHAI के विभिन्न टोल प्लाजा पर कथित फर्जी वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को कार्रवाई शुरू की। लखनऊ जोनल ऑफिस की टीम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश, NCR और कोलकाता में कुल 14 ठिकानों पर तलाशी ले रही है। जांच एजेंसी संबंधित परिसरों से दस्तावेज और अन्य संभावित साक्ष्य जुटा रही है।

मामले में आरोप है कि विभिन्न टोल नाकों पर कथित तौर पर अवैध तरीके से टोल शुल्क वसूलकर बड़ी रकम जुटाई गई और बाद में इस पैसे को वैध दिखाने की कोशिश की गई। ED इसी कथित मनी लॉन्ड्रिंग की कड़ी की जांच कर रही है। कई संदिग्ध व्यक्तियों और संस्थाओं से जुड़े ठिकाने भी जांच के दायरे में हैं।
जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कथित तौर पर जुटाई गई रकम किन लोगों या संस्थाओं तक पहुंची और उसे वैध दिखाने के लिए किस तरीके का इस्तेमाल किया गया। तलाशी के दौरान ED की टीमों का फोकस मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाने पर है।


