ईज़ी टेक क्लासेस के छात्र रोनक प्रसाद सन्यासी ने राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जीता द्वितीय स्थान

0
Advertisements

Saraikela :ईज़ी टेक क्लासेस, आदित्यपुर के प्रतिभाशाली छात्र रोनक प्रसाद सन्यासी ने 25वीं वर्ष राष्ट्रीय जापान केन्यु रयू ओपन कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान (Second Prize) प्राप्त कर संस्थान, अपने प्रशिक्षकों एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है.
यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित कराटे प्रतियोगिता 26, 27 एवं 28 दिसंबर 2025 को ग्रिफिन्स इंटरनेशनल स्कूल, खड़गपुर पश्चिम बंगाल में आयोजित की गई. प्रतियोगिता का आयोजन खड़गपुर युवा कराटे अकादमी द्वारा किया गया था तथा यह केन्यु रयू कराटे एसोसिएशन ऑफ बंगाल से मान्यता प्राप्त थी.
इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें ईज़ी टेक क्लासेस के छात्र रोनक प्रसाद सन्यासी ने 15–16 वर्ष आयु वर्ग (कुमाइट ग्रुप ‘C’ – बॉयज़) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया.
इस उपलब्धि पर ईज़ी टेक क्लासेस के निदेशक नितीश सर एवं संस्थान के समस्त शिक्षकगणों ने छात्र को हार्दिक बधाई दी. नितीश सर ने कहा कि रोनक की यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है तथा ईज़ी टेक क्लासेस विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सदैव प्रयासरत है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  अतिक्रमण हटाओ अभियान में टूटे आशियाने, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर परिवार, अतिक्रमण हटाओ अभियान में घर टूटने के बाद खुले आसमान के नीचे रहने को विवश परिवार, आशियाना उजड़ने के खौफ के बीच पिता का श्राद्धकर्म करता संजय प्रसाद का परिवार

Thanks for your Feedback!

You may have missed