गोविंदपुर सुसाइड मामले की जांच में पुलिस के हाथ लगे सुसाइडल नोट
closeup of the feet of a dead body covered with a sheet, with a blank tag tied on the big toe of his left foot, in monochrome, with a vignette added



जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में राजकुमार शर्मा की ओर से सुसाइड किए जाने के मामले की जांच के क्रम में गोविंदपुर पुलिस को सुसाइडल नोट हाथ लग गया है. अब पुलिस सुसाइडल नोट के हिसाब से मामले की जांच करेगी. इस मामले में अब कई लोग भी फंस सकते हैं. बरामद नोट के बारे में बताया जा रहा है कि उसमें लिखा हुआ है कि दोनों पुत्र को ठीक से पढ़ाना और रखना. राजकुमार का ईलाज बारीडीह में ही एक एक्यूप्रेशर वाले के पास चल रहा था.

उसके बारे में लिखा है कि मेरे जाने के बाद उसे मत छोड़ना. वहां जाने पर उसका दर्द बर्दाश्त के बाहर हो जाता था. राजकुमार पहले मेडिकल की दुकान में काम करता था. राजकुमार के जाने के बाद उसकी पत्नी के लिए अब परिवार चला पाना आसान नहीं होगा. राजकुमार के माता-पिता भी इस दुनिया में नहीं है. अब तो परिवार के सदस्यों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.


