हिमाचल के शिव मंदिर की तर्ज पर बना दुर्गा पूजा पंडाल, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्घाटन

Advertisements

आदित्यपुर। प्रवीण सिंह सेवा संस्थान की ओर से दुर्गा पूजा के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के प्राचीन शिव मंदिर की स्थापत्य शैली पर आधारित भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है। पश्चिम बंगाल के कुशल कारीगरों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और मेहनत से पंडाल को आकर्षक स्वरूप दिया है। बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया। इसके साथ ही क्षेत्र में दुर्गोत्सव का उत्साह और बढ़ गया।
उद्घाटन समारोह में श्रेयसी सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, शक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस आयोजन का हिस्सा बनकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, प्रगति और खुशहाली की कामना की।
उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलकूद के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों से भी जोड़ना जरूरी है। दुर्गा पूजा जैसे पर्व समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं। पूजा पंडालों में प्रदर्शित कलाकारी कारीगरों की मेहनत, रचनात्मकता और भारतीय सांस्कृतिक विरासत की समृद्ध परंपरा को दर्शाती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  चुंबा के पहलवान हिमांशु कुमार ने राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

You may have missed