भाजपा ओबीसी मोर्चा के एमजीएम मंडल अध्यक्ष बने दुलाल दत्ता, मोर्चा ने जरुरतमंदों के बीच बांटे साड़ी-धोती

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- भाजपा ओबीसी मोर्चा जमशेदपुर महानगर एमजीएम मंडल की ओर से रविवार को नवरात्रि के पावन अवसर पर जरूरतमंद लोगों के बीच साड़ी और धोती का वितरण किया गया। एमजीएम मंडल क्षेत्र अंतर्गत सिमुलडांगा में ओबीसी मोर्चा एमजीएम मंडल के नवमनोनीत मंडल अध्यक्ष दुलाल दत्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मोर्चा के महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद मुख्यरूप से शामिल हुए और सैकड़ों स्थानीय महिलाओं को साड़ी एवं पुरुषों को धोती भेंट किया। इस दौरान उन्होंने दुर्गापूजा की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कोरोना से बचाव हेतु सरकार के निर्देशों की जानकारी दी और दुर्गापूजा के उत्सव को सावधानी के साथ मनाने की अपील की।इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, एमजीएम मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह मुंडा, मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कृपा सिंधू महतो, युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य बिरेन महतो समेत मंडल के सभी मोर्चा के पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  मुकुरुडिह में 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

You may have missed