ठंड को लेकर जमशेदपुर के स्कूलों में दी गयी दो दिन और छुट्टी

0
Advertisements
Advertisements

झारखंड: झारखंड में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए सभी स्कूलों को एक बार फिर बंद करने का आदेश जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग,से जारी विशेष बुलेटिन में आगामी दिनों में भीषण ठंड और शीतलहर जारी रहने की चेतावनी दी गई है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह एहतियाती कदम उठाया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत सभी सरकारी, गैर सरकारी एवं निजी विद्यालयों में केजी से कक्षा 12वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियां नौ जनवरी (शुक्रवार) और 10 जनवरी (शनिवार) को पूर्णतः स्थगित रहेंगी। इस दौरान नियमित पठन-पाठन नहीं होगा।इसके बाद रविवार 11 जनवरी को है. सोमवार में तापमान में गिरावट बना रहा तो छुट्टी बढ़ सकता है. अगर तापमान में बढ़ोतरी हुई तो स्कूल फिर खुलेगी. वैसे प्री – मैट्रिक परीक्षा को जारी रखा जायेगा.सभी सरकारी, गैर सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूल मे बंद का आदेश प्रभावी रहेगा.सभी विद्यालय प्रबंधन को निदेशित किया गया वे उपरोक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे. यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित है तो अपने विवेकानुसार विद्यालय में परीक्षा का संचालन करेंगे. सरकारी विद्यालय शिक्षकों हेतु खुले रहेंगे, जिसमें शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी विद्यालय में उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति इवीवी पर दर्ज करेंगे एवं विद्यालय के गैर शैक्षणिक कार्यों को निष्पादन करेंगे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed