खाड़ी युद्ध के कारण टाटा स्टील कैंटीन का मीन्यू बदलकर रोटी हटाई गई

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : खाड़ी युद्ध का असर अब टाटा स्टील सहित शहर में चल रही कई कंपनियों की कैंटीन सेवाओं पर भी दिखाई दे रहा है। कंपनी ने कैंटीन का मेन्यू बदल दिया है और कर्मचारियों की थाली से रोटी को हटा दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अगले आदेश तक सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात के खाने में रोटी नहीं दी जाएगी। बदले हुए मेन्यू को लागू करने का आदेश जारी कर दिया गया है। टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में कुल 12 कैंटीन के किचन काम करते हैं, जिनमें से 6 ऐसे हैं जहां खाना कार्बन डाइऑक्साइड के माध्यम से बनाया जाता है और इन्हीं किचनों को संचालित किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

नए मेन्यू में सप्ताह के हर दिन के लिए अलग‑अलग भोजन सूची जारी की गई है। उदाहरण के तौर पर सोमवार को उपमा, पुरी सब्जी, मिक्स वेज, सेवई शामिल हैं, वहीं दोपहर में अरहर दाल, सादा चावल, काबुली चना, आलू गोभी की सब्जी और बूंदी रायता दिया जाएगा। इसी तरह अन्य दिनों में इडली, जलेबी, खिचड़ी, दाल‑पुरी, आलू‑सब्जी जैसे विकल्प शामिल हैं। इस बदलाव का मकसद गैस संकट के दौरान कैंटीन सेवाओं को सुचारू रूप से चलाना बताया गया है।

Advertisements
See also  बार काउंसिल चुनाव पर हाईकोर्ट का फैसला, वोटिंग कल तय

Thanks for your Feedback!

You may have missed