बिरसानगर में नशे के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चापड़ से हमला, हालत नाजुक

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर-1 बी क्षेत्र में स्थित बीएड कॉलेज के पास सोमवार देर रात नशे को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस घटना में राहुल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राहुल यादव अपने कुछ साथियों के साथ बीएड कॉलेज के समीप एक मैदान में नशे का सेवन कर रहा था। इसी दौरान उसका धनंजय गोराई उर्फ बन्ना से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बहस जल्द ही मारपीट में बदल गई।

आरोप है कि धनंजय ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर राहुल की पिटाई शुरू कर दी और फिर चापड़ से उस पर ताबड़तोड़ हमला किया। चापड़ का वार राहुल की गर्दन पर किया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा।

घटना के बाद राहुल के साथी उसे तुरंत टाटा मोटर्स अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे टाटा मेन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उसकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त मैदान में आए दिन नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। नशे के कारण यहां अक्सर मारपीट और हंगामे की घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed