नशे में टुन टेंपो चालक ने दो महिलाओं को धक्का मारा, गंभीर

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । नशे में टुन टेंपो चालक ने कल शाम को रफ्तार में टेंपो चलाते हुए दो महिलाओं को ठोकर मारकर घायल कर दिया. इसके बाद भागने के क्रम में उसने दो बाइक को भी ठोकर मार दी. इसके बाद भी टेंपो चालक वहां से वाहन समेत फरार होने में सफल रहा. घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी. हालाकि आरोपी टेंपो चालक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. घटना में घायल सविता देवी ने बताया कि चालक का नाम रहमान खान है और वह कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 2 का रहने वाला है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना में घायल कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर तीन की रहने वाली महिला सविता देवी का ईलाज टीएमएच में चल रहा है जबकि दूसरी घायल महिला प्रीति कौर का ईलाज कदमा के ही वीणा पानी नर्सिंग होम में चल रहा है. इधर सविता देवी की हालत काफी नाजुक बनी हुई है. उसका सीसीयू में ईलाज चल रहा है. घटना शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 चौक के पास की है. घटना के संबंध में कदमा थाने में सविता के पति ने लिखित शिकायत की है. अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है.

Advertisements
See also  केंद्रीय विद्यालय में NIOS परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे 4 छात्र पकड़े गए

Thanks for your Feedback!

You may have missed