महिला कॉलेज चाईबासा के बीएड विभाग में हुआ नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम

0
Advertisements
Advertisements

चाईबासा। महिला कॉलेज चाईबासा के बीएड विभाग के बहुउद्देशीय कक्ष में नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला कॉलेज चाईबासा की प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला सिंहा ने सभी लोगों को किसी भी प्रकार के नशा से दूर रहने का आह्वान किया। बीएड विभाग के विभाग अध्यक्ष मोहम्मद मोबारक करीम हाशमी ने सभी लोगों को नशीले पदार्थों से दूर रहने को कहा। हिंदी विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ सुचिता बाड़ा ने लोगों को नशीले पदार्थों से बचने को कहा एवं इसके घातक परिणामों से भी अवगत कराया। नशा उन्मूलन समिति के संयोजक बबीता कुमारी ने लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर बीमारियों एवं इसके घातक परिणामों को विस्तार से बताया। नशा उन्मूलन समिति के सदस्य सितेंद्र रंजन सिंह ने दवा के दुरुपयोग से होने वाले घातक परिणामों के बारे में बताया। नशा उन्मूलन समिति की सदस्य प्रीति देवगम ने नशा से होने वाले घातक बीमारियों एवं इसके दुष्परिणाम के बारे में बताया। समिति के सदस्य छात्रा रितु कुमारी ने भी नशा उन्मूलन के बारे में बताया। कार्यक्रम में महिला कॉलेज चाईबासा के सभी प्राध्यापक, गैर शैक्षणिक कर्मचारी एवं भारी संख्या में छात्राएँ उपस्थित थी। उपस्थित सभी लोगों ने नशा उन्मूलन हेतु शपथ ग्रहण किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  दो राज्यसभा सीटों पर JMM का बड़ा दांव, सहयोगियों से दिलदार सहयोग की उम्मीद

Thanks for your Feedback!

You may have missed