चौका थाना क्षेत्र में अफीम खेती को लेकर ड्रोन से सत्यापन, जागरूकता अभियान चलाया गया


Saraikela:एसपी सरायकेला खरसावाँ के निर्देश पर 07 जनवरी 2026 को चौका थानांतर्गत ग्राम तानिसोया, रंका एवं टुरू में अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया. चौका थाना एवं SSB मतकमडीह के सशस्त्र बलों द्वारा खेतों का भौतिक निरीक्षण एवं ड्रोन के माध्यम से सत्यापन किया गया. जांच में संबंधित गांवों के कुछ खेतों में सरसों, मटर, आलू एवं चना की खेती पाई गई, जबकि अधिकांश भूमि परती अवस्था में पाई गई. इस दौरान चौका पुलिस द्वारा ग्रामीणों के बीच अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया. थाना प्रभारी एवं SSB अधिकारियों ने ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभावों एवं इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी तथा वैकल्पिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया. साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग एवं CIVIC ACTION PROGRAMME के तहत लगभग 100 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए तथा बच्चों को पुस्तक, कलम एवं चॉकलेट प्रदान की गई.




