आदित्यपुर के लक्ष्य अपार्टमेंट में दिनदहाड़े ड्रेनेज का ढक्कन चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुए चोर


आदित्यपुर:- आदित्यपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्य अपार्टमेंट में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे दिन के उजाले में भी चोरी की वारदात को अंजाम देने से नहीं हिचक रहे हैं।
दिनांक 08 फरवरी 2026, समय करीब दोपहर 3:15 बजे, लक्ष्य अपार्टमेंट के C ब्लॉक के पास स्थित ड्रेनेज का लोहे का ढक्कन अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया।

हैरानी की बात यह है कि पूरी घटना अपार्टमेंट में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ तौर पर दिख रहा है कि एक स्कूटी से दो व्यक्ति आया और ड्रेनेज का ढक्कन उठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। चोरी के बाद से ड्रेनेज खुला पड़ा है, जिससे रहने वाले लोगों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए ।
घटना के बाद अपार्टमेंटवासियों में रोष है और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की भी मांग की जा रही है।



