नई औद्योगिक नीति का ड्राफ्ट तैयार, निवेश पर 30 करोड़ तक सब्सिडी का बड़ा ऐलान

रांची : झारखंड सरकार ने नई औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति-2026 का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। प्रस्तावित नीति का उद्देश्य राज्य में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करना और करीब पांच लाख रोजगार के अवसर सृजित करना है। ड्राफ्ट में निवेशकों को व्यापक प्रोत्साहन देने का प्रावधान किया गया है, जिसमें निवेश पर अधिकतम 30 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी देने का प्रस्ताव शामिल है।

नई नीति में सूक्ष्म, लघु, मध्यम और बड़े उद्योगों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के निवेशकों के लिए अलग-अलग प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है। सरकार ने इस ड्राफ्ट को सार्वजनिक सुझावों के लिए जारी किया है, ताकि उद्योग जगत और अन्य हितधारकों की राय लेने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जा सके।


