डॉ रजनी शर्मा चंदा को शिमला में मिला हिमालयन साहित्य सृजन सम्मान

0
Advertisements
Advertisements

रांची : हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में शिमला शहर में हिमालयन अपडेट की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया , जिसमें डॉक्टर रजनी शर्मा चंदा को हिमालयन साहित्य सृजन सम्मान प्रदान किया गया। हिमालयन अपडेट अखबार तथा मंच के संस्थापक श्री अनिल जामवाल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारत के विभिन्न क्षेत्रों से कवि कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में हिंदी साहित्य सृजन को प्रोत्साहित किया। डॉ रजनी शर्मा ने भारत की सेना के वीर जवानों को समर्पित रचना ‘सेना के जवान हंसें देश में किसान हंसे तभी पूरे देश में खुशहाली जान पाएंगे’ गीत की प्रस्तुति पर दर्शकों ने बहुत तालियां बजाईं। अपने गांव की मिट्टी को याद करते हुए कार्य क्षेत्र में शहर आ कर भी अपने अंतस एक गांव बसाए रखते हैं इस भाव को गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया तो लोगों की आंखों में अपने गांव छोड़ने के दर्द को याद कर आंसू भर गए। मंचासीन अध्यक्ष सहित वरिष्ठ साहित्यकारों ने फूल मालाएं पहनाकर डॉ रजनी को सम्मानित किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सबसे अधिक श्रृंगार रस में सराबोर गीत ‘तेरी आंखों के काजल से हुई है रात अंधियारी , खिला जो चांद अंबर पर तेरी सूरत लगे प्यारी’ सुन कर पूरा सदन तालियों से गूंज उठा। रांची झारखंड से साहित्य में बिहार और झारखंड का सम्मान बढ़ाने के लिए डॉ रजनी शर्मा चंदा को परिवार सहित समाज के सभी साहित्यकारों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किया। अनिल जामवाल तथा रीना ठाकुर के द्वारा हिमांचली टोपी ,शाल, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में दिल्ली से सीमा सिन्हा मैत्री, दीपशिखा श्रीवास्तव,नरेश नाज, नीयति गुप्ता आदि प्रसिद्ध साहित्यकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम के पश्चात हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में पूरी टीम ने भ्रमण किया जिसमें बजरंग बली की सबसे बड़ी प्रतिमा वाले जाखू टेंपल, माल रोड स्थित चर्च, लक्कड़ बाजार, चैल की घाटी, पौराणिक शिव मंदिर, काली का टिब्बा सहित अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed