स्पेशल ओलंपिक्स एशिया के एडवाइजरी बनी डॉक्टर मल्लिका नड्डा, 35 देशों का करेंगी प्रतिनिधित्व…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:-स्पेशल ओलंपिक्स भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा को तीन साल की अवधि के लिए एक और महत्वपूर्ण दायित्व मिला है। उन्हें स्पेशल ओलंपिक्स एशिया पैसिफिक ने सलाहकार परिषद (एडवाइजरी काउंसिल) की अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि डॉ. मल्लिका नड्डा पिछले 30 साल से ज्यादा समय से दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। अब वह एशिया पैसिफिक रीजन के 35 देशों का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

1991 में बीजेपी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ विवाह के बाद उन्होंने बिलासपुर में चेतना संस्था की नींव रखी थी। यह संस्था दिव्यांगजनों के साथ ही महिला सशक्तीकरण एवं युवाओं के व्यक्तित्व विकास की दिशा में भी कार्यरत है।

कई अवार्डों से हुई हैं सम्मानित

वर्ष 1999 में बिलासपुर की 10 पंचायतों से शुरू हुई यह संस्था आज 150 से ज्यादा पंचायतों में काम कर रही है। इस संस्था के साथ डॉ. मल्लिका ने कई समाज सुधार के काम किए। जिसके लिए वर्ष 2010 में उन्हें राजीव गांधी मानव सेवा अवार्ड से अपने अतुल्य प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।

डॉ. मल्लिका ने वर्ष 2021 में स्पेशल ओलंपिक भारत के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी।

 

Advertisements
See also  ‘देवदास’ के दिग्गज अभिनेता विजय कृष्णा का निधन, 81 साल की उम्र में लिया आखिरी सांस

Thanks for your Feedback!

You may have missed