डॉक्टरों की नाराज़गी भड़की, 6 अप्रैल से हड़ताल की चेतावनी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : रिम्स अस्पताल के जूनियर डॉक्टर अपनी स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और अब उन्होंने 6 अप्रैल से हड़ताल की चेतावनी दे दी है। पिछले कई हफ्तों से डॉक्टर हर सोमवार शांतिपूर्ण ढंग से अस्पताल परिसर से बाहर उतरकर विरोध कर रहे हैं और काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे हैं, ताकि उनकी मांगों पर सरकार ध्यान दे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

डॉक्टरों का आरोप है कि झारखंड के अन्य मेडिकल कॉलेजों की तुलना में रिम्स में जूनियर डॉक्टरों को मिलने वाला स्टाइपेंड बहुत कम है और यह असमानता लंबे समय से बनी हुई है। डॉ जयदीप कुमार और डॉ शुभम जोशी ने कहा कि अगर 6 अप्रैल तक उनकी माँगों पर किसी तरह की ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो राज्यभर के जूनियर डॉक्टर संयुक्त रूप से हड़ताल करेंगे, जिससे ओपीडी, इमरजेंसी और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

About The Author

See also  चेन छीनने की कोशिश में मां-बेटी घायल, बाइक सवार बदमाश फरार

Thanks for your Feedback!

You may have missed