क्या आपको सुबह– सुबह प्यास लगती है? उच्च रक्तचाप के 5 लक्षणों पर अवश्य ध्यान दें…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:आजकल बड़ी संख्या में लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं. बुजुर्गों को तो छोड़िए युवाओं को भी हाइपरटेंशन की सबसे ज्यादा समस्या हो रही है। कम उम्र में ही लोग हाई बीपी का शिकार हो रहे हैं। इसका कारण खान-पान और जीवनशैली को माना जाता है। कई बार आनुवंशिक कारणों, तनाव और नींद की कमी के कारण भी बीपी की समस्या हो सकती है। ब्लड प्रेशर हाई होने पर शरीर में कई लक्षण दिखाई देते हैं। कई बार सुबह के समय हमारा शरीर हाई बीपी के संकेत देता है। आपको उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. जानिए सुबह के समय ब्लड प्रेशर हाई होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखाई देते हैं।

Advertisements
Advertisements

ये लक्षण सुबह के समय दिखाई देते हैं जब ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है:

चक्कर आना- अगर आपको सुबह उठते ही चक्कर आते हैं तो यह हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकता है. कई बार बिस्तर से उठते ही आपका सिर घूमने लगता है और चक्कर आने लगते हैं। तो आपको एक बार अपना बीपी चेक करा लेना चाहिए। आपको इसका कारण जानना चाहिए. अगर आपका बीपी हाई है तो डॉक्टर से सलाह लें।

प्यास लगना– रात भर पानी न पीने से आपको सुबह प्यास लग सकती है, लेकिन अगर सुबह उठते ही आपको बहुत ज्यादा प्यास लगती है और आपका मुंह सूखने लगता है तो ये हाई बीपी के लक्षण हो सकते हैं. ऐसा तब हो सकता है जब शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ जाए. इसे सामान्य बात समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

See also  चेहरे पर बर्फ रगड़ने के हैं कई फायदे, स्किन से जुड़ी परेशानियों से मिलती है निजात...

धुंधली नज़र- जिन लोगों को सुबह उठने के बाद कुछ देर तक धुंधली नज़र आती है उन्हें अपना बीपी चेक करवाना चाहिए। यह हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकता है. बीपी हाई होने पर आंखों पर जोर पड़ता है। इससे दृष्टि कम हो सकती है और आंखें कमजोर हो सकती हैं।

उल्टी जैसा महसूस होना- अगर आपको उठते ही उल्टी या जी मिचलाने जैसा महसूस होता है तो ये हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण हो सकते हैं. जब शरीर में रक्त संचार बढ़ जाता है तो व्यक्ति घबरा जाता है और बेचैनी महसूस करने लगता है। इससे उल्टी जैसा महसूस होने लगता है। ये हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण हो सकते हैं।

बहुत ज्यादा थकान- अगर आप पूरी रात सोने के बाद भी सुबह थकान और कमजोरी महसूस करते हैं तो एक बार अपना ब्लड प्रेशर जरूर जांच लें. कभी-कभी यह उच्च रक्तचाप के कारण भी होता है। ऐसे लोगों को सुबह के समय ऊर्जा में बहुत कमी महसूस होती है। अगर आपको ऐसा कोई भी लक्षण महसूस हो तो तुरंत अपना ब्लड प्रेशर जांचें और डॉक्टर से सलाह लें।

Thanks for your Feedback!

You may have missed