सुबह उठकर शरीर को फिट रखने के लिए करने चाहिए ये काम …

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:-सुबह उठते ही सबसे पहले आधा लीटर ठंडा पानी पिएं। खाली पेट ठंडा पानी पीने से मेटाबॉलिज्म यानी कि पाचन दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। वज़न कम करने के लिए भी सुबह खाली पेट पानी पीना चाहिए। आप चाहें तो गुनगुना पानी भी पी सकते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

हमेशा थोड़ा भारी ब्रेकफास्ट करें, इससे आपको दोपहर के खाने तक ऊर्जा की कमी महसूस नहीं होगी। आपका ब्रेकफास्ट ऐसा हो जो कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर हो।

सुबह उठ कर चाहे 10 मिनट ही सही लेकिन मेडिटेशन जरूर करें। इससे आपके विचार संतुलित हो जाएंगे और दिमाग शांत रहेगा

सुबह उठकर थोड़ी देर धूप जरूर लें। इससे शरीर को विटामिन डी मिलता है। सूरज की रौशनी में बैठने से मन में पॉजिटिविटी आती है। इससे आप सेहतमंद रहेंगे।

खाली पेट छह से दस बादाम और अखरोट खाएं, इससे कुछ एंजाइम बनते हैं जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में सहायक होते हैं। रात का खाना खाने के बाद आप करीब 7-8 घंटे बाद नाश्ता करते हैं।

अगर आप अपने शरीर को तंदुरुस्त बनाना चाहते हैं तो रोजाना कम से कम 4-5 किलोमीटर रनिंग करें। इससे शरीर का स्टेमिना बढ़ता है और पूरे दिन शरीर में फूर्ती रहती है। दौड़ने के अलावा आप साइकलिंग भी कर सकते हैं। अगर आप जिम जाते हैं तो भी थोड़ी रनिंग जरूर करें।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed