रात 1:30 बजे तक गूंजता रहा डीजे, धालभूम क्लब में पुलिस ने सिस्टम किया जब्त


जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र स्थित धालभूम क्लब में 12 फरवरी की रात करीब 1:30 बजे तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की।

सूचना मिलते ही साकची थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले आयोजकों को डीजे बंद करने का निर्देश दिया। लेकिन आदेश का पालन नहीं होने पर कार्रवाई की गई।
एएसआई प्रवीण लकड़ा के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मानगो के शंकोसाई रोड नंबर 1 निवासी किशोर प्रसाद, सहारा सिटी मानगो के ऑर्गेनाइजर विशाल म्यूजिक उर्फ विशाल कुमार, गोलमुरी टुइलाडूंगरी लाइन नंबर 4 निवासी डीजे मालिक मुख्तार सिंह और जब्त वाहन को आरोपी बनाया है।
कार्रवाई के दौरान चार डेजी, चार एम्प्लीफायर और एक पिकअप वैन जब्त की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों से डीजे संचालन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।
नियमों के मुताबिक शादी या समारोह में डीजे बजाने की अनुमति रात 10 बजे तक ही है।
पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



