झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष फिर बने दिवाकर सिंह, AGM में 2025–29 की नई कार्यकारिणी गठित

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर में झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक (AGM) पारडीह स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से दिवाकर सिंह को एक बार फिर एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

AGM की शुरुआत पिछले वर्ष की आम बैठक की कार्यवाही के अनुमोदन के साथ हुई। इसके बाद सचिव जनरल उत्तम चंद ने एसोसिएशन की वार्षिक गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में वर्ष 2025–26 के आय-व्यय विवरण पर चर्चा कर उसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही सीए अशोक अग्रवाल को एसोसिएशन का ऑडिटर नियुक्त किया गया।

बैठक के दौरान 2025–2029 कार्यकाल के लिए ऑफिस बेयरर्स और एग्जीक्यूटिव कमेटी के चुनाव की जानकारी दी गई। बताया गया कि 15 दिसंबर 2025 को रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट सचिन कुमार द्वारा चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया था। निर्धारित नियमों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई।

रिटर्निंग ऑफिसर ने जानकारी दी कि ऑफिस बेयरर्स के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष पद पर दिवाकर सिंह, सचिव जनरल पद पर उत्तम चंद, कोषाध्यक्ष पद पर निवास कुमार, जबकि उपाध्यक्ष पद पर विनय कुमार और अशोक कुमार चुने गए।

इसके अलावा एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्यों के रूप में जयेश जैन, मृदुल गुप्ता, अभिषेक कुमार ओझा, आकाश कुमार पाठक, गौरव सिंह, मुकेश मुंडा, नितिन कुमार, राजू कुमार और विवेक पंकज को चुना गया। एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक शाम 8 बजे हुई, जिसमें 10 सदस्यों की उपस्थिति दर्ज की गई।

चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में आनंद बिहारी दूबे मौजूद रहे।

See also  जमशेदपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 17 थाना प्रभारी बदले; साकची, बर्मामाइंस, सिदगोड़ा समेत कई थानों में नई तैनाती

पुनः अध्यक्ष चुने जाने के बाद दिवाकर सिंह ने नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों, एसोसिएशन के निर्वाचित सदस्यों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाले चार वर्षों में झारखंड में शूटिंग खेल को नई दिशा और ऊंचाई देने के लिए ठोस कार्ययोजना पर काम किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर का निशानेबाज बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही आगामी मार्च महीने में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा राइफल और पिस्टल में आरटीआई नेशनल कोर्स झारखंड में आयोजित किया जाएगा, जिससे राज्य के स्थानीय कोच और खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण तकनीकों का लाभ मिलेगा।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed