जग नारायण उच्च विद्यालय कोआथ के छात्र अमन केसरी को जिलाधिकारी ने किया पुरस्कृत

0
Advertisements
Advertisements

दावथ (रोहतास) इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2023 के विज्ञान संकाय में रोहतास जिला टॉपर अमन केसरी को जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने पुरस्कृत किया। अमन केसरी जग नारायण उच्च विद्यालय कोआथ का छात्र है। उसके साथ विद्यालय से गए शिक्षक संजय कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी रोहतास के द्वारा 2023 में टॉपर छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया है ।हमारे विद्यालय के कोआथ निवासी छात्र अमन केसरी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित विज्ञान संकाय में 450 अंक प्राप्त कर रोहतास जिला टॉपर बना था। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश रंजन चौधरी, शिक्षक सतीश कुमार पांडेय संतोष रंजन,लालजी पासवान,अरुण मिश्रा सहित कई शिक्षकों ने अमन केसरी को विद्यालय का नाम रोशन करने पर विद्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन करने का ऐलान किया ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव? राज्यसभा की राह पर नीतीश कुमार, सत्ता में नए चेहरे की चर्चा तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed