जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला खरसावां: जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त सरायकेला खरसावां अरवा राजकमल के द्वारा आज समुदायिक भवन सरायकेला स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। भारत निर्वाचन आयोग-नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ वेयर हाउस की विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने वेयर हाउस में लगाए गए CCTV कैमरे, भवन की स्थिति, तैनात सुरक्षा बल, अग्निशमन सिलेंडर, इत्यादि का जाँच करते हुए सुरक्षा के मद्देनजर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

निर्माणाधीन ईवीएम वेयरहाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

सामुदायिक भवन परिसर में निर्माणाधीन ने ईवीएम वेयरहाउस भवन का उपायुक्त ने निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय तला पर जा विभिन्न कमरों हॉल, शौचालय की तैयारी का जायजा लिया। निरीक्षण क्रम में उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को कहा कि काम गुणवता पूर्ण साथ हो निर्धारित समय अवधि में पूर्ण हो यह सुनिश्चित करे। मौके पर उपायुक्त के साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, SMPO नंदन उपाध्याय एवं अन्य रहे।

Advertisements
See also  ट्रैक्टर छोड़ने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, अंचल कार्यालय का वीडियो वायरल

Thanks for your Feedback!

You may have missed