रिश्वत लेते जिला परिषद का बड़ा बाबू गिरफ्तार,

0
Advertisements
Advertisements

लातेहार: भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के अभियान में एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने जिला परिषद कार्यालय के बड़ा बाबू संतोष सिंह को 65 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।एसीबी सूत्रों के अनुसार, शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही संवेदक ने तय राशि संतोष सिंह को सौंपी, पलामू एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें उनके सरकारी क्वार्टर से रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद उनके आवास की भी तलाशी ली गई।जिसमें कई दस्तावेज और लेन-देन से जुड़ी जानकारी मिली है। एसीबी की इस कार्रवाई के बाद लातेहार जिला परिषद कार्यालय में हड़कंप मच गया है। कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया और कई अधिकारी तुरंत दफ्तर छोड़कर निकल गए।स्थानीय लोगों का कहना है कि संतोष सिंह पिछले कई वर्षों से एक ही कार्यालय में पदस्थापित थे। कई बार उपायुक्त बदले जाने के बावजूद उनका तबादला नहीं हुआ। कुछ समय पहले उन्हें महुआडांड़ प्रखंड भेजा गया था, लेकिन वह फिर से जिला परिषद कार्यालय लौट आए। लोगों का आरोप है कि कार्यालय में बिना रिश्वत के कोई कार्य नहीं होता था।
गिरफ्तारी की खबर फैलते ही समाहरणालय परिसर में हड़कंप मच गया। एसीबी के जवानों ने जब संतोष सिंह को हिरासत में लिया तो कई कर्मचारी अपने-अपने दफ्तरों से निकलकर बाहर आ गए। पूरे दिन ग्रामीण विकास भवन और जिला परिषद कार्यालय में एसीबी की कार्रवाई को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा।स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने इस कार्रवाई की सराहना की है। उनका कहना है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों में डर पैदा होगा और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed