अवैध बालू परिवहन पर जिला प्रशासन की सख्ती, चौका व ईचागढ़ में खनन विभाग ने चलाया औचक निरीक्षण अभियान

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला-खरसावां। उपायुक्त के निर्देशानुसार आज दिनांक 06 जून 2025 को चौका तथा ईचागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर अवैध बालू परिवहन की शिकायतों के आलोक में जिला खनन विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

यह अभियान विशेष रूप से रांची-टाटा हाईवे एवं पातकुम क्षेत्र में संचालित किया गया, जहां बालू लदे वाहनों की गहन जांच की गई। टीम ने वाहनों के कागजातों की सत्यता, परमिट और ओवरलोडिंग की स्थिति की जांच की। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार का अवैध बालू परिवहन का मामला सामने नहीं आया।

जिला प्रशासन ने दोहराया है कि खनन और परिवहन संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Advertisements
See also  मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह

Thanks for your Feedback!

You may have missed