रूदौली सर्किल के तीनो थाना में आई 33 शिकायतों में 6 का निस्तारण

0
Advertisements
Advertisements

भेलसर(अयोध्या):- रुदौली सर्किल क्षेत्र के थाना मवई,पटरंगा व कोतवाली रुदौली में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान 33 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें 6 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।
कोतवाल रूदौली शशिकांत यादव ने बताया कि कोतवाली रुदौली में 11 शिकायते आई जिसमें 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।शेष के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम गठित की गई है।
थानाध्यक्ष पटरंगा ने बताया कि थाना पटरंगा में 9 शिकायतें दर्ज हुई।थाना पटरंगा में शिकायतों की सुनवाई उपजिलाधिकारी रूदौली स्वप्निल कुमार यादव व सीओ संदीप कुमार सिंह ने करते हुए 4 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया।शेष के निस्तारण के लिए संयुक्त टीम गठित की गई है।इस मौके पर राजस्व निरीक्षक राम दुलारे तिवारी,लेखपाल शैलेन्द्र कुमार दूबे आदि मौजूद रहे।थानाध्यक्ष मवई नीरज सिंह ने बताया कि मवई थाने पर 13 शिकायते आई।जिसके निस्तारण के लिए संयुक्त टीम गठित की गई है।इस दौरान एसएसआई आरसी यादव,उपनिरीक्षक गुलाम रसूल,लेखपाल सत्यनरायण पाठक,विजय कुमार,नकछेद,रोशन लाल,अमित तिवारी,हरिश्चंद सिंह,राम धीरज कुशवाहा,ओम प्रकाश यादव,शिव कुमार,रवि वर्मा,संदीप श्रीवास्तव आदि लेखपाल उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  होली पर हाथरस में दर्दनाक सड़क हादसा, डबल डेकर बस की टक्कर में 6 की मौत

Thanks for your Feedback!

You may have missed