लोको पायलट को दिया गया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के 300 से ज्यादा लोको पायलट को सिविल डिफेंस के द्वारा अपना प्रबंधन का प्रशिक्षण टाटानगर के लोको ट्रेनिंग सेंटर में बुधवार से दिया जा रहा है। सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि रेल दुर्घटना होने पर 12 प्रकार की सेवाएं नागरिक सुरक्षा में दी जाती है। इससे सिविल डिफेंस द्वारा आद्रा रांची बोकारो चक्रधरपुर झारसुगुड़ा डंगवापोसी खड़गपुर संतरागाछी हावड़ा के चालक दल को नागरिक सुरक्षा में आवश्यक सेवाएं हेडक्वार्टर सर्विस वार्डन सर्विस कम्युनिकेशन सर्विस कैजुअल्टी सर्विस फायर फाइटिंग सर्विस ट्रेनिंग सर्विस ट्रांसपोर्टिंग रेस्क्यू सर्विस सप्लाई सर्विस वेलफेयर सर्विस के साथ डिस्पोजल सर्विस देने का प्रशिक्षण पीपीटी के माध्यम से दिया जा रहा है।इस दौरान घटना स्थल पर एक व्यक्ति ,दो व्यक्ति द्वारा घायलों पीड़ितों को ट्रांसपोर्टिंग करने की इमरजेंसी विधि बताई गई। वहीं फायर सर्विस की लाईव प्रशिक्षण सिविल डिफेंस डेमोंस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह और शंकर कुमार प्रसाद ने दी। अग्निशामक यंत्र का उपयोग विधि और प्राथमिक उपचार करने की विधि प्रदर्शित की गई ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  रांची में धोनी की कार पर लगा ट्रैफिक चालान, तेज रफ्तार ने दिया महंगा सबक

Thanks for your Feedback!

You may have missed