दिनेश कुमार ने संभाली सदर थाना की कमान, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का दिया संदेश



गुमला :गुमला सदर थाना के नए प्रभारी के रूप में दिनेश कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने कानून-व्यवस्था मजबूत करने, अपराध पर प्रभावी रोक लगाने और आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय को प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि चोरी, लूट, साइबर अपराध, नशे से जुड़े मामलों और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।


दिनेश कुमार ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर जल्द कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को लगातार गश्त और संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश देने की बात कही। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस के साथ आम लोगों की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।


