केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलें दिनेश कुमार

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर / दिल्ली :- भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन किया। केंद्रीय मंत्री श्री प्रधान के आवासीय कार्यालय में हुए इस मुलाकात में काफ़ी आत्मीयता दिखी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने झारखंड और विशेषकर जमशेदपुर की राजनीतिक गतिविधियों पर भी चर्चाएँ किये। उन्होंने दिनेश कुमार के संग बीते वर्षों में हुए राजनीतिक गतिविधियों और मुलाकातों पर भी चर्चाएं करते हुए यादें ताज़ा किये। दिनेश कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में कोल्हान सहित मुख्य रूप से जमशेदपुर पर विशेष फ़ोकस करने का निवेदन किया ताकि उच्च शिक्षा के लिए युवाओं को अन्य राज्यों में पलायन ना करना पड़े। केंद्रीय मंत्री ने दिनेश कुमार के संगठन के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठता की सराहना करते हुए उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए शुभाशीष दिये। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार दिल्ली प्रवास पर हैं। केंद्रीय कैबिनेट में पिछले दिनों हुए फेरबदल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। दिनेश कुमार ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  एसडीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी, सोना देवी विश्वविद्यालय में फार्मेसी शिक्षा के जनक माने जाने वाले महादेव लाल श्रॉफ की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया

You may have missed