जीण माता महोत्सव में उमड़ी आस्था की भीड़, 1501 महिलाओं का महामंगल पाठ, भजनों से गूंजा माहौल

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था ‘श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर’ की ओर से मंगलवार, 17 मार्च को साकची धालभूम क्लब मैदान में जीण माता का 20वां वार्षिक महोत्सव बड़े ही भव्य तरीके से आयोजित किया गया। दोपहर में ज्योत प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें यजमान के रूप में कुंमुद-रमेश अग्रवाल और श्यामलता-अनील अग्रवाल शामिल रहे। पुजारी अमित शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा कराई, जबकि कार्यक्रम का संचालन भजन गायक महावीर अग्रवाल मुन्ना ने किया। दोपहर 3 बजे महामंगल पाठ आरंभ हुआ और शाम 8 बजे से भजनों का कार्यक्रम शुरू होकर रात 10 बजे महाआरती के साथ संपन्न हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

महामंगल पाठ में 1501 महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में शामिल हुईं, जिसने पूरे माहौल को भक्ति से भर दिया। सूरत से आईं कलाकार सुरभि बिरजूका ने पाठ का वाचन किया और अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं जयपुर के कलाकार रविश सोनी, सोनम सोनी और मास्टर गुरू सोनी ने भी भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर श्रद्धालु देर तक झूमते नजर आए।

महोत्सव के दौरान करीब 3000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भंडारा ग्रहण किया। गर्मी को ध्यान में रखते हुए एसी पंडाल की व्यवस्था की गई थी और कोलकाता के कारीगरों ने जीण माता का भव्य दरबार सजाया था। इस आयोजन में झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा रानीगंज, पुरूलिया, आसनसोल, खड़गपुर और कोलकाता से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक मनीष और आशीष सहित कई सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों को अंग वस्त्र और दुपट्टा देकर सम्मानित भी किया गया।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed