सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन के पुख्ता इंतजाम के बावजूद चांडिल में अर्घ्य देने के दौरान बड़ा हादसा, बच्चे समेत 3 की मौत, बच्चे का शव बरामद, वयस्कों के शव की खोज जारी

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन के छठ के दौरान आकस्मिक हादसों के मद्देनजर किए गए पुख्ता इंतजाम के बावजूद चांडिल में बड़ी घटना घटी है. जहां सुवर्णरेखा नदी में अर्घ्य देने आए एक परिवार के एक बच्चे को डूबने से बचाने के दौरान बच्चा समेत 2 वयस्कों की डूबने से मौत हो गई है. देर शाम एनडीआरएफ के गोताखोरों ने जगह बच्चे का शव बरामद कर लिया है जबकि वयस्कों के शव की खोजबीन जारी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

* विश्वास भट्टा के पास घटी दुर्घटना-
छठ के अर्घ्य देते समय हुई हादसा चांडिल थाना क्षेत्र के पथरडीह विश्वास भट्ठा के सामने सुवर्णरेखा नदी में घटी है. जहां सोमवार की शाम छठ पूजा के दौरान अर्घ्य देने के लिए पहुंचे एक बच्चे को पानी में डूबते देखकर दो वयस्क लोग उसे बचाने के लिए गहरे पानी में कूद गए, लेकिन दुर्भाग्यवश इस हादसे में तीनों ही डूब गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चे को डूबते देख मौके पर मौजूद दो लोग तुरंत मदद के लिए पानी में कूद गए थे. लेकिन वे बच्चे को बचा नहीं सके और खुद भी डूब गए. बताया जाता है कि नदी में अवैध बालू उठाव के कारण गहरे गड्ढे बन गए हैं जिस के कारण ही तीनों गहराई में चले गए और बाहर नहीं निकल सके.

* मौके पर पहुंची थी चांडिल पुलिस-

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची थी. जो तत्काल एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम के साथ बचाव अभियान में जुट गए थे. प्राप्त सूचना के अनुसार देर शाम तक एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दोनों वयस्कों के शव की तलाश जारी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि घाट पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे और अवैध बालू उठाव के कारण नदी में खाई का अंदाजा नहीं लग पाया. जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ है. ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और बालू उत्खनन पर रोक लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके. छठ के अहले शाम जिले के चांडिल में हुई हादसों से आसपास का खुशनुमा माहौल गमगीन हो गया है. स्थानीय लोगों द्वारा शवों की पहचान नहीं कर पाई थी, पुलिस शव के पहचान में जुटी है.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed