सदर अस्पताल से तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का उपायुक्त ने किया शुभारंभ

Advertisements

उपायुक्त ने सदर सदर अस्पताल से पहला डोज़ श्रेयस को पिलाया

Advertisements
Advertisements

जिले के कुल 1,75,991 बच्चों को पल्स पोलियों से अच्छादित किया जाएगा। इसके लिए जिले में 1338 बूथ बनाया गया है:- उपायुक्त…

जिले में पल्स पोलियो अभियान हेतु कुल 2724 वैक्सीनटेर 174 सुपरवाइजवर,33 ट्रांसीट टीम,34 मोबइल टीमों का गठन किया गया है

● पल्स पोलियों अभियान के सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु सभी स्वास्थ्य कर्मियों को उनकी जिम्मेवारी सौंपी गई तथा सभी को प्रशिक्षित किया गया है:- उपायुक्त…

● पल्स पोलियों अभियान में सभी का सहयोग अपेक्षित है:- उपायुक्त…

जमशेदपुर (संवाददाता ):-पल्स पोलियों अभियान के सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु आज सरायकेला सदर अस्पताल मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, श्री अरवा राजकमल द्वारा पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने 0-5 साल के आये हुए बच्चों को पोलियों की खुराक भी पिलाई। उक्त अभियान में कोविड-19 मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया गया। साथ ही सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए टीकाकरण का कार्य किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने मीडिया बंधुओ को संबोधित करते हुए कहा कि आज से पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ किया गया। आज बूथ स्तर पर 0-5 साल के बच्चों को पोलियों का खुराक पिलाया जाएगा तथा 28 फरवरी एवं 01 मार्च को घर-घर जाकर पल्स पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियों अभियान के सफल संचालन को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। इसके अलावा पल्स पोलियों अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार भी सुनिश्चित कराया जा रहा है ताकि जिले के ज्यादा से ज्यादा बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जा सके।
● पल्स पोलियों अभियान के दिन उपायुक्त ने किया जिलेवासियों से अपील
उक्त कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिले में कुल 1,75,991 की संख्या में बच्चे है। जिन्हें पोलियो की खुराक दिया जाना है। सभी बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी। इस हेतु जिले में कुल 1338 बूथ चिन्हित किए गए हैं। साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों को उनकी जिम्मेवारी सौंपी गई है। आज बूथ स्तर पर ही बच्चों को खुराक दी जाएगी। इसके पश्चात अगले दिन घर-घर जाकर खुराक पिलाई जाएगी। इसमे सबसे अहम इस बार वैक्सीन पिलाने वाले बूथ पर तैनात कर्मियों द्वारा बच्चों को छुए बिना पल्स पोलियो खुराक पिलाना है। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी से अपील करते हुए कहा कि पल्स पोलियों अभियान में जिला प्रशासन का आवश्यक सहयोग करें। तथा ग्रामीणों को पल्स पोलियों की खुराक पिलाने हेतु अपने स्तर से प्रोत्साहित करें। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले के सभी बच्चों को पल्स पोलियों से अच्छादित किया जाय। इस हेतु सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।

See also  आठ जुलाई को हेमंत सरकार का होगा फ्लोर टेस्ट, जानें कैसे जादुई आंकड़े तक पहुंचेगा इंडिया गठबंधन...


● उक्त कार्यक्रम में सिविल सर्जन ने बताया कि आज से पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ जिले भर में किया गया है। जिले भर में पल्स पोलियों अभियान को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित को उनकी जिम्मेवारी सौंपी गई है। तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। उक्त अभियान में सभी ग्रामीणों का सहयोग अपेक्षित रहेगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा पल्स पोलियों अभियान के सफल संचालन को लेकर जिले भर में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ताकि लक्ष्य के अनुरूप सभी बच्चों को पल्स पोलियो से अच्छादित किया जा सके।
उक्त अभियान में उपरोक्त के अलावा सिविल सर्जन,DPM, HM, एवं अन्य सम्बन्धीत पदाधिकारी व फोक्टर्स उपस्थित रहें। संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

You may have missed