हमारी सभ्यता और संस्कृति में ही लोकतंत्र है: डॉ परशुराम सियाल

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: संविधान दिवस के अवसर पर जमशेदपुर वर्कर्स महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से भारत : लोकतंत्र की जननी विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ० सत्यप्रिय महालिक के स्वागत भाषण से हुआ। विषय प्रवेश कराते हुए राजनीति विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ० अशोक कुमार महापात्रा सर ने कहा जागरूकता ही हमारी स्वतंत्रता का रक्षक है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मुख्य वक्ता कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ० परशुराम सियाल सर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि लोकतंत्र का स्रोत हमारे पुराण और उपनिषद हैं. भारत ने पूरी दुनिया को लोकतंत्र का मतलब सिखाया। हमारी सभ्यता और संस्कृति में ही लोकतंत्र है। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष प्रो० सुभाष चंद्र दास एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो० गीता कुमारी ने किया। कार्यक्रम में गणित के विभागाध्यक्ष खान सर, प्रो० कंचन गिरि प्रो० वाजदा, प्रो० हरेंद्र पंडित, प्रो शोभा, के साथ अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे व बड़ी संख्या में छात्र -छात्राएं भी उपस्थित रहे।

Advertisements
See also  जमशेदपुर ग्रामीण जंगल मेले का रंगीन उद्घाटन, लोगों ने भव्य उत्सव मनाया

Thanks for your Feedback!

You may have missed