बिष्टुपुर कोल्ड स्टोरेज के पास बस्ती के लोगों को हटाए जाने को लेकर उपायुक्त से पुर्नवास की मांग

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता):-बिष्टुपुर कोल्ड स्टोरेज के पीछे टाटा कमांड एरिया में वर्षों से बसे दलित बस्ती के लोगों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंच पुनर्वासित किए जाने तक उन्हें हटाने का विरोध जताया.दरअसल टाटा स्टील की ओर से उक्त भूखंड को अपने कब्जे में लेने की योजना है. कंपनी की ओर से बस्तीवासियों को भूखंड को खाली करने का नोटिस जारी किया गया था, मगर बस्ती वासियों ने भूखंड को खाली नहीं किया. बस्ती वासियों का कहना है कि पिछले 70 सालों से दलितों का परिवार यहां रह रहा है, जिसे जबरन टाटा स्टील खाली कराना चाहती है. ऐसे में बगैर पुनर्वासित कराए वे कहां जाएं. बस्ती वासियों ने उपायुक्त से पुनर्वास की मांग की है. साथ ही चेतावनी दिया है कि जब तक उन्हें बसाया नहीं जाएगा तब तक उक्त भूखंड को खाली नहीं करेंगे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  एसडीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी, सोना देवी विश्वविद्यालय में फार्मेसी शिक्षा के जनक माने जाने वाले महादेव लाल श्रॉफ की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया

Thanks for your Feedback!

You may have missed